Teachers

Mr. Vinay Pathak

CG-GS, Current Affairs, Science

विनय पाठक बिलासपुर सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ के शिक्षा जगत में जाना पहचाना नाम हैं। पिछले 15 वर्षों से अध्यापन के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। वे छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान, समसामयिक घटनाएं, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के कुशल अध्यापन के लिए जाने जाते हैं। मूल रूप से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर से आने वाले विनय पाठक सर ने (तकनीकी /इंजीनियरिंग) में स्नातक और कंप्यूटर में परास्नातक की डिग्री प्राप्त की है। फिर सिविल सेवा की तैयारी के दौरान उनकी अध्यापन में रुचि जागृत हुई तब से वे लगातार विद्यार्थियों का कुशल मार्गदर्शन कर रहे हैं।

दिल्ली आई.ए.एस. अकादमी’ के साथ उनका जुड़ाव पठन-पाठन में विशेष रूचि का प्रतीक है। उनके द्वारा व्यापम,प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के अंतर्गत अध्यापन में जो विशेषज्ञता अर्जित की है वह उल्लेखनीय है। यूट्यूब विडियोज के माध्यम से वे ऑनलाइन क्लास में भी चर्चित चेहरा हैं। विद्यार्थियों के बीच अपने विषय के जटिलता को सरलता व सहजता पूर्ण व्याख्या के लिए विख्यात हैं। आशा है जब आप उनकी कक्षाओं से जुड़ेंगे तो उनकी इन खूबियों से अपनी तैयारी को आसान बना पाएंगे